India New Law Minister: किरेन रिजिजू से छीना गया कानून मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल को मिली कानून मंत्रालयकी जिम्मेदारी

किरेन रिजिजू 51 साल के हैं और बौद्ध धर्म को मानते हैं। मोदी सरकार के युवा मंत्रियों में उनकी गिनती होती है। दो साल से कानून मंत्री थे और आज अचानक उनसे कानून मंत्रालय छीन लिया गया। वह सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गई टिप्पणियों से काफी चर्चा में रहे थे। ऐसा लग रहा था कि सरकार और न्यायपालिका में ठन गई है। शायद सरकार ने यह फैसला कर टकराव को खत्म करने की कोशिश की है।

केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय वापस ले लिया गया है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री(India New Law Minister) बनाया गया है. वहीं, किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Minister Of Earth Science) दिया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आवंटन किया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस मंत्रालय को संभाल रहे थे। वहीं, मेघवाल को कानून राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मेघवाल पहले से ही संस्कृति मंत्रालय और संसदीय मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद पर हैं।

देश दुनिया के सभी सटीक न्यूज़ और जानकारी प्राप्त करने के लिए आज ही हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें, और अपने सभी ग्रुप में शेर करें।

चेतावनी: हम इस जानकारी को विभिन्न स्रोतों से एकत्र करते हैं और आपको केवल इसके बारे में अवगत कराने का प्रयास करते हैं। यह वेब

Related posts

Pradhan Mantri Awas Yojana Pune – Full List

“देशहित के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोको”: मनसुख मांडविया, राहुल को लिखा पत्र – कोरोना नियमों का पालन करें या यात्रा को रोके, कांग्रेस का पलटवार- मोदी मास्क पहनकर गुजरात गए थे?

आज होगा गुजरात के सीएम और कैबिनेटका शपथ ग्रहण समारोह : पीएम मोदी और अमित शाह गांधीनगर में मौजूद