Home मनोरंजन करोड़ों की डील: बॉलीवुड एक्टर ने मुंबई में 44 करोड़ के 3 अपार्टमेंट बॉलीवुड ऐक्ट्रेस से खरीदे, एक्ट्रेस ने 2 साल पहले 39 करोड़ में ये खरीदा था

करोड़ों की डील: बॉलीवुड एक्टर ने मुंबई में 44 करोड़ के 3 अपार्टमेंट बॉलीवुड ऐक्ट्रेस से खरीदे, एक्ट्रेस ने 2 साल पहले 39 करोड़ में ये खरीदा था

by Krupa Patel
0 comment

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा के साथ मुंबई में ट्रिपलेक्स खरीदा है। उसने कोई ब्रोकर और डायरेक्ट बिल्डर्स से नहीं बल्कि बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर से ख़रीदा है, जान्हवी ने इस अपार्टमेंट को 2020 में 39 करोड़ में खरीदा था। अब जान्हवी कपूर ने अपना फ्लैट राजकुमार राव को 43.87 करोड़ में बेच दिया है. जाह्नवी ने करीब पांच करोड़ का मुनाफा कमाया है. आपो बतादे कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल के रिश्ते के बाद पिछले साल नवंबर में चंडीगढ़ में शादी की थी।

अपार्टमेंट जुहू – विलेपार्ले में स्थित है

जान्हवी ने 2020 में जुहू वीले पार्ले स्थित लोट्स आर्य बिल्डिंग की 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर एक फ्लैट खरीदा था। यह ट्रिपलेक्स 3456 वर्गफीट में फैला हुआ है। फ्लैटहोल्डर को 6 पार्किंग स्लॉट मिलेंगे। राजकुमार राव-पत्रलेखा और जान्हवी ने 31 मार्च, 2022 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, लेकिन पंजीकरण 21 जुलाई, 2022 को हुआ। राजकुमार राव ने 2.19 करोड़ की स्टांप ड्यूटी सब्मिट की है। जान्हवी कपूर ने दो साल पहले 78 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया था। उस वक्त सरकार ने कंस्ट्रक्शन कंपनियों को राहत देने के लिए स्टैंप ड्यूटी में कटौती की थी।

राजकुमार-पत्रलेखा का यही बिल्डिंगमें फ्लैट है

राजकुमार राव और पत्रलेखा के पास यही इमारत में 11वीं और 12वीं मंजिल पर फ्लेट हैं। इस बिल्डिंग का निर्माण जाने-माने निर्माता आनंद पंडित ने करवाया था।

राजकुमार-जाह्नवी ने दो फिल्मों में एक साथ काम किया है

राजकुमार और जान्हवी ने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में साथ काम किया था। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब दोनों ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। फिल्म साल के अंत में रिलीज होगी। फिलहाल जान्हवी की ‘गुड लक जेरी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। राजकुमार राव आखिरी बार सान्या मल्होत्रा ​​के साथ ‘हिट: द फर्स्ट केस’ में नजर आए थे।

चेतावनी: हम इस जानकारी को विभिन्न स्रोतों से एकत्र करते हैं और आपको केवल इसके बारे में अवगत कराने का प्रयास करते हैं। यह वेबसाइट या पेज यह दावा नहीं करता है कि लेख में लिखी हुई सब जानकारी पूरी तरह से सत्य है। हम आपको केवल आपके ज्ञान के लिए जानकारी देते हैं।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.